VIDEO: विधानसभा चुनाव रुझान पर बोले भट्ट: लोकसभा चुनावों पर नहीं पड़ेगा प्रभाव, मिलेंगी पहले से ज्यादा सीटें

Please Share

देहरादून: 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद इस बात को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं कि, क्या मोदी मैजिक भाजपा के लिए खत्म हो गया है, क्योकि जो उम्मीदे भाजपा को 5 राज्यों के चुनावी नतीजों को लेकर थी, उसके उनरूप नतीजे भाजपा के पक्ष में नहीं आए। लेकिन उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना कि, लोकसभा चुनाव पर इन नतीजों का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। साथ ही कहा कि, इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को पहले से भी ज्यादा सीटे मिलेंगी। इसके आलावा उन्होंने कहा कि, लोकतंत्र में जनता जो भी फैसला करेगी उसका स्वागत है। इस दौरान अजय भट्ट ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला।