व्यय वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत 09 प्रस्तावों में से कुल 05 स्वीकृत

Please Share
देहरादून: सचिवालय में मंगलवार को मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित व्यय वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत 09 प्रस्तावों में से कुल 05 प्रस्तावों को स्वीकृत किया गया। अन्य अस्वीकृत 04 प्रस्तावों को आगामी वित्त समिति की बैठक में रखने के निर्देश मुख्य सचिव द्वारा दिए गये।
स्वीकृत प्रस्तावों में जनपद पौडी गढवाल में नवीन कलेक्ट्रेट भवन के निर्माण कुल लागत 691.81 लाख, 499.24 लाख लागत के जनपद हरिद्वार में उत्तराखण्ड संस्कृत विश्व विद्यालय परिसर में 126 क्षमता का छात्रों के लिए छात्रावास, 1149.42 लाख लागत के जनपद पिथौरागढ के विधान सभा क्षेत्र गंगोलीहाट के अन्तर्गत हलियाडोब लछिमा ओखरानी नाचनी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य, 4885.60 लाख लागत के जनपद टिहरी गढवाल के मुनि की रेती में कैलाश गेट के समीप गंगा नदी पर पैदल सेतु निर्माण कार्य, 1027.01 लाख लागत के जनपद ऊधमसिंह नगर के विधान सभा क्षेत्र सितारगंज के अन्तर्गत राज्य मार्ग संख्या-74 के 293 की.मी. सिरसा मोड से शक्ति फार्म जेल के मार्ग के 20 की.मी. में सूखी नदी पर 120 मी. स्पान आरसीसी च्तमेजतमेे सेतु का निर्माण कार्य शामिल है।
आपदा प्रबन्धन (पीआईयू) द्वारा जनपद उत्तरकाशी में पिलंग गांव के समीप पिलंग-जुडाव पैदल मार्ग पर पिलंगाड़ पर 120 मी. विस्तार के पैदल झूलापुल का निर्माण कार्य, जनपद देहरादून में महानिरीक्षक कारागार मुख्यालय के भवन का निर्माण, जनपद टिहरी गढवाल में जरकुल नदी पर पिपलोगी नामक स्थान पर 120 मी. विस्तार के पैदल झूला पुल का निर्माण कार्य, जनपद देहरादून के अन्तर्गत ऋषिकेश में पशुपालन विभाग के हिफर रियरिंग फार्म का निर्माण कार्य परियोजनाओं को पुनः परीक्षण कर आगामी व्यय वित्त समिति में रखने के निर्देश संबंधित सचिवों एवं विभागाध्यक्षों को दिये।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like