देहरादून: खम्बे से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक का सिर धड़ से अलग

Please Share

देहरादून: रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार रात किद्दूवाला पुल के पास एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक का सिर धड़ से ही अलग हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। युवक मूल रूप से बिजनौर का रहने वाला था और यहां आइएसबीटी क्षेत्र में किसी होटल में काम करता था।

युवक का सिर शरीर से अलग हो गया था। मृतक की पहचान अनिल कुमार (22 वर्ष) पुत्र चुनशे कुमार निवासी ग्राम हिरणपुरा, धामपुर बिजनौर के रूप में हुई। घायल युवक की पहचान रजत सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी डोभाल चौक के रूप में हुई। जिसे पुलिस ने तत्काल कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like