मोबाइल पर ऑनलाइन नजर आएगी 108 की लोकेशन

Please Share

देहरादून: अक्सर लोगों को ये पता नहीं चल पाता है कि उन्होंने जिस 108 एंबुलेंस को फोन किया है, वो आ भी रही है या नहीं। इसके चलते कई बार दुर्घटना में घायल व्यक्ति या अन्य मरीज एंबुलेंस का इंतजार ही करते रह जाते हैं। कई बार समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने से लोगों की मौत भी हो जाती है। इस समस्या का अब समाधान हो जाएगा। आप अपने फोन पर देखा पाएंगे कि 108 आ रही है या नहीं। इसके लिए 108 नाम ऐ मोबाइल एप बनाया गया है। जिस पर आपको एंबुलेंस की लोकेशन और उसमें तैनात स्टाफ की पूरी जानकारी हासिल कर सकेंगे।

सरकार 108 एप नाम से एक नया मोबाइल एन लांच करने जा रही है। इसके जरिए एंबुलेंस बुलाने वाले व्यक्ति के मोबाइल पर तुरंत 108 कॉल सेंटर से एक लिंक भेजा जाएगा। लिंक को किल्क करते ही काॅल करने वाले कोएंबुलेंस का नंबर और लाइव लोकेशन दिखने लगेगी। एंबुलेंस के आने का समय भी पता चल जाएगा। यह पहल सफल रही, तो लोगों के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है।

सरकार ने प्रदेश में 108 सेवा के संचालन के लिए नई कंपनी की तलाश भी शुरू कर दी है। शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसमें यह शर्त जोड़ी गई है कि 108 को ट्रैक करने की सुविधा भी देनी होगी। ट्रैकिंग एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध कराना होगा।

अब तक काॅल सेंटर से एक बार एंबुलेंस की जानकारी देने के बाद वहां तैनात कर्मचारी को कोई लेना-देना नहीं रह जाता था, लेकिन अब कर्मचारी को एंबुलेंस की हर जानकारी इंटरनेट पर अपलोड करनी होगी। लोकेशन का एप के जरिए पता लगाया जाएगा। सरकार प्रदेश में एंबुलेंस की संख्या बढ़ाने में जुट गई है। कुछ एंबुलेंस पहले ही खरीद ली गई हैं, जबकि कुछ के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like