पत्नी के बारे में गलत बातें कहने पर की हत्या! गिरफ्तार

Please Share

देहरादून: पटेलनगर थाना के अंतर्गत 7 दिसम्बर को वादी सूरज उप्रेती पुत्र स्वर्गीय नवीन उप्रेती निवासी पट्टियोंवाला चंद्रबनी थाना पटेल नगर देहरादून द्वारा अपने पिता नवीन उप्रेती की अभियुक्त अनिल उर्फ गजेंद्र द्वारा हत्या कर शव को जंगल में फेंके जाने संबंधी दी गई तहरीर के आधार पर थाना पटेलनगर पर मुकदमा अपराध संख्या 502/18 धारा 302,120 बी आईपीसी बनाम अनिल उर्फ गजेंद्र उपरोक्त पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई।

उक्त अभियोग से संबंधित मुख्य अभियुक्त गजेंद्र उर्फ अनिल घटना के दिन से बादस्तूर फरार चल रहा था। गठित टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए प्रभावी पता रसी सुराग रसी कर इलेक्ट्रॉनिक सर्विलेंस की मदद भी ली गई। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज लेकर उनका गहन अवलोकन किया गया, जिसके फलस्वरूप सोमवार रात्रि में मुखबिर की सूचना पर घटना में संलिप्त अभियुक्त गजेंद्र उर्फ अनिल पुत्र सुरेंद्र निवासी पिट्ठूवाला खुर्द चंद्रमणि थाना पटेल नगर देहरादून को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई तथा अभियुक्त के बताए अनुसार घटना में प्रयुक्त पाटल को भी बरामद किया गया।

अभियुक्त की पहचान गजेंद्र उर्फ अनिल पुत्र सुरेंद्र उम्र 40 वर्ष निवासी पिट्ठूवाला खुर्द थाना पटेल नगर देहरादून के रूप में हुई है। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल एक पाठल तथा अभियुक्त द्वारा पहनी हुई मृतक की एक जैकेट बरामद हुई है।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त गजेंद्र उपरोक्त द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि मृतक नवीन उप्रेती उसकी दूसरी पत्नी पर गलत निगाह रखता था घटना के दिन 29 नवम्बर को मृतक व अभियुक्त द्वारा मेहरबान निवासी हरभज वाला के गन्ने के खेत में साथ में ही शराब पी तथा मृतक द्वारा अभियुक्त की दूसरी पत्नी के बारे में गलत बातें कहने पर अभियुक्त द्वारा उसके सिर में पाटल से वार कर उसकी हत्या की गई। बाद में मृतक नवीन उप्रेती के शव को मेहरबान के भाई कुर्बान व नौकर जेनू द्वारा घटनास्थल से हटाकर दूर जंगल में फेंका गया। मृतक के शव को घटनास्थल से हटाकर दूर जंगल में फेंकने पर कुर्बान व नौकर जेनू को भी मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त नामजद किया गया है। इस संबंध में साक्ष्य संकलन किया जा रहा है उक्त दोनों अभियुक्त वर्तमान में फरार है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like