Uttarakhand: बेरोजगार संघ की कई मांगों पर राज्य सरकार ने लगाई मुहर, सीबीआई जांच को लेकर सरकार की तरफ से रखा गया यह पक्ष

Please Share
Dehradun: बेरोजगार संघ द्वारा लगातार आंदोलन किए जाने को लेकर राज्य सरकार ने बेरोजगार संघ की कई मांगों को माना है। 
बेरोजगार संघ की मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए राज्य सरकार ने विभिन्न बिंदुओं पर कार्यवाही की है।
  • राज्य सरकार पटवारी भर्ती पेपर लीक मामले की एसआईटी जांच को हाई कोर्ट के जज की निगरानी में कराएगी।
  • सीबीआई जांच की मांग को उत्तराखंड हाई कोर्ट द्वारा अस्वीकार किया जा चुका है। हाई कोर्ट पहले ही यह अवधारित कर चुका है कि जांच सही हो रही है इसलिए प्रकरण की सीबीआई नहीं करायी गई।
  • आंदोलनरत युवाओं की एक मांग पटवारी भर्ती में प्रश्नपत्र बदले जाने की थी। लोक सेवा आयोग पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि 12 फरवरी को होने जा रही पटवारी परीक्षा के प्रश्न पत्र नए सिरे से तैयार किए गए हैं।
  • सख़्त नकल विरोधी अध्यादेश को मंजूरी प्रदान की जा चुकी है।
  • राज्य लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक को हटा दिया गया है।
राज्य सरकार ने साफ किया है कि बेरोजगार संघ की तमाम मांगों पर कार्यवाही किए जाने से आंदोलन जारी रखने का कोई औचित्य नहीं रह जाता है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like