देशभर में आज 10 लाख बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, बंद रहेंगे बैंक

Please Share

नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्रों के तमाम बैंक कर्मचारी आज हड़ताल पर हैं। ऐसे में आज तमाम उपभोक्ताओं को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। देशभर के बैंक कर्मचारी संगठनों ने आज बैंक हड़ताल का ऐलान किया है। दरअसल विजया बैंक और देना बैंक का बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय का तमाम बैंक कर्मचारी विरोध कर रहे हैं, इसी के चलते देशभर के बैंक कर्मचारियों ने आज हड़ताल का ऐलान किया है।

इससे पहले शुक्रवार 21 दिसंबर को भी बैंकों ने हड़ताल का ऐलान किया था। बैंकों ने विलय के विरोध में यह हड़ताल की थी, साथ ही सैलरी को लेकर अनियमितता का भी जल्द से जल्द निपटारा किए जाने की मांग की थी। अधिकतर बैंकों ने पहले ही अपने ग्राहकों को हड़ताल के बारे में जानकारी दे दी है। हालांकि प्राइवेट सेक्टर के बैंक पहले की ही तरह से काम करेंगे। इस हड़ताल का आयोजन युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की ओर से किया गया है, जिसके अंतर्गत कुल 9 यूनियन आते हैं।

पिछले कुछ दिनों से चल रही बैंकों की छुट्टी और हड़ताल के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बैंकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बैंकों की छुट्टी के चलते लोगों के रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। बैंक कर्मचारियों के मुताबिक उनकी मांगें नहीं मानी जा रही हैं। लगातार उनसे काम तो लिया जाता है, लेकिन जब सेलरी बढ़ाने की बात आती है, तब बैंक प्रबंधन चुप्पी साध लेते हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like