WWE – सूट-सलवार पहन कुश्ती करती कविता ने मचाई धूम..

Please Share

इन दिनों WWE में कुश्ती करती कविता देवी ने यू-टयूब में धूम मचा रखी है, रिंग में होने वाली रेसलिंग में कई नजारे आपने देखें होंगे लेकिन इस रेसलिंग में ख़ास है भारतीय पौशाक  सूट-सलवार।

हाल ही में WWE जगत में पहली बार एक भारतीय महिला पहलवान पहुंची है, जिनका नाम है कविता देवी। कविता देवी ने रिंग में अपनी पहली फाइट सूट-सलवार पहनकर लड़ी है।  34 वर्षीय कविता देवी की फाइट का पहला वीडियो डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई ने अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर रिलीज किया है।

इस वीडियो में कविता न्यूजीलैंड की रैसलर डकोटा काई के साथ रिंग में लड़ती हुई नजर आ रही हैं और सूट-सलवार में रिंग में उतरी कविता ने इस लेडी पहलवान की काफी धुनाई की है।

बता दें कि इस रिंग में उतरीं कविता देवी द ग्रेट खली की शिष्या हैं। WWE ने 14 जुलाई से शुरु हुए ‘मे यंग क्लासिक’ टूर्नामेंट के वीडियो रिकॉर्ड किए थे जिन्हें अब धीरे-धीरे यूट्यूब पर डाल जा रहा है। इस मैच के पहले ही राउंड में कविता देवी हारकर बाहर हो गई थीं लेकिन वे इस रिंग में उतरने वाली पहली भारतीय महिला जरूर बन गई हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply