सोशल मीडिया से बढ़ रहे कट्टरवाद से आतंकी संगठनों को फंडिंग जुटाने में मिल रही मदद: बिपिन रावत

Please Share

नई दिल्ली: आर्मी चीफ बिपिन रावत ने रायसीना डायलॉग 2019 नाम के कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में कट्टरता ने एक अलग रुप ले लिया है, साथ ही सेनाध्यक्ष ने देश में बढ़ते आतंकवाद पर भी चिंता जताई।
सेना प्रमुख ने ‘रायसीना डायलॉग’ में कहा कि आतंकवाद अब कई सिर वाले राक्षस की तरह अपने पैर पसार रहा है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को देखना चाहिए कि वहां झूठी खबरें और गलत जानकारी न फैले, जिससे कट्टरता बढ़ती है। सोशल मीडिया के जरिए बढ़ रहा कट्टरवाद ही आतंकी संगठनों को फंडिंग जुटाने में भी मदद करता है।
बिपिन रावत ने कहा कि, हमारे देश में कट्टरता ने एक अलग रूप ले लिया है। जम्मू-कश्मीर में धर्म के बारे में गलत सूचना और झूठ फैलाया जा रहा है जिस कारण युवा कट्टर होते जा रहे हैं। उनका कहना है कि देश में यब जो भी हो रहा है वह युद्ध का एक रूप बनता जा रहा है। बिपिन रावत ने आगे कहा कि ‘इन सब में सबसे बड़ी चीज ये है कि सोशल मीडिया को ध्यान रखना चाहिए कि झूठी खबरें और गलत जानकारी के चलत कट्टरता न फैले। आतंकी संगठनों को फंडिंग जुटाने में सोशल मीडिया के जरिए फैल रहा कट्टररवाद भी काफी मदद करता है।’ इसके अलावा जनरल रावत ने ‘रायसीना डायलॉग’ में कहा कि आतंकवाद अब कई सिर वाले राक्षस की तरह अपने पैर पसार रहा है।
बता दें कि रायसीना डायलॉग का चौथा संस्करण मंगलवार से शुरू हुआ है जिसमें 92 से ज्यादा देशों के वक्ता शमिल होंगे। इसमें अद्वितीय नेताओं, नवीन भागीदारी और नई प्रौद्योगिकियों से शुरू हुए वैश्विक बदलाव और विश्व व्यवस्था में बदलाव से पैदा हुए मुद्दों पर चर्चा के जरिए समाधान करने की कोशिश की जाएगी. संवाद का विषय,‘ए वर्ल्ड रिऑर्डर: न्यू जियोमेट्रीज, फ्लूइड पार्टनरशिप, अनसर्टेन आउटकम्स’ है।
ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के साथ साझेदारी में विदेश मंत्रालय ने रायसीना डायलॉग का आयोजन किया है। इसे भारत का प्रमुख वार्षिक जियोपॉलिटिकल और जियो स्ट्रैटेजिक सम्मेलन माना जाता है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like