#MeToo प्रकरण: महिला के पीछे कोई है जो मामले को रणनीति के तहत आगे बढ़ा रहा: अजय भट्ट

Please Share

देहरादून: मी टू मामले में भाजपा नेता संजय कुमार के फंसने के बाद पार्टी संगठन ने जिला पदाधिकारियों से पीड़िता को लेकर जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। हालांकि जिले के पदाधिकारियों के पास पीड़िता को लेकर बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है। यह हाल तब है जब पीड़िता को महानगर में जिम्मेदारी तक दी गई थी।

ऐसे में खुद प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने सवाल खड़े किए हैं कि, जिस महिला की जानकारी ही जिले के पास ना हो ऐसे महिला को जिला भाजपा में कैसे जिम्मेदारी मिली यह बड़ा सवाल है। इसको लेकर उन्होंने जिला पदाधिकारियों से जानकारी लेने की बात कही, हालांकि इस दौरान अजय भट्ट ने कहा कि पीड़िता की गतिविधियों से उसकी भूमिका भी संदिग्ध नजर आती है। जांच अधिकारी को पीड़िता की भूमिका की भी जांच करनी चाहिए। अजय भट्ट ने कहा कि, शिकायतकर्ता महिला के पीछे कोई और है जो इस मामले को सोची समझी रणनीति के तहत आगे बढ़ा रहा है। इसका भी जांच अधिकारियों को संज्ञान लेना चाहिए।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like