नए मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह आज सुबह 11.30 बजे करेंगे कार्यभार ग्रहण

Please Share

नए मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह आज सुबह 11.30 बजे करेंगे कार्यभार ग्रहण 2 Hindi News Bharat »

देहरादून। उत्तराखंड कैडर के आईएएस अधिकारी उत्पल कुमार सिंह आज 15वें मुख्य सचिव के रूप में अपना पदभार ग्रहण करेंगे। उत्तराखंड के नए सचिव के रूप में वे आज सुबह 11ः30 बजे कार्यभार ग्रहण करेंगे। उत्पल कुमार सिंह अभी केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्त थे।

1986 बैच के आईएएस अफसर उत्पल की प्रतिनियुक्ति खत्म करते हुए डॉप्ट ने उन्हें उनके मूल कैडर उत्तराखंड वापस भेजने के आदेश जारी कर दिए हैं।

उत्पल कुमार मूल रूप से झारखंड के रहने वाले हैं। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री रहे जनरल बीसी खंडूड़ी सरकार में उनके प्रमुख सचिव पद पर रह चुके हैं। इसके साथ ही वे उत्तराखंड शासन में उर्जा, उच्च शिक्षा, लोनिवि जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी उठा चुके हैं। वहीं दूसरी ओर शासन ने निवर्तमान मुख्य सचिव एम रामास्वामी को मुख्य सचिव के पदभार से कार्यमुक्त करते हुए उन्हें अध्यक्ष, राजस्व परिषद बनाया गया है।

सूत्रों की मानें तो निवर्तमान मुख्य सचिव रामास्वामी को अपने सुस्त कार्यप्रणाली सहित कई विवादों में घिर जाने की चर्चाओं के चलते मुख्य सचिव का पद गंवाना पड़ा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply