किस नगर पालिका अध्यक्ष के वित्तिय अधिकार हुए सीज,पढिएं पूरी खबर

Please Share
किस नगर पालिका अध्यक्ष के वित्तिय अधिकार हुए सीज,पढिएं पूरी खबर 2 Hindi News Bharat »

पौड़ी नगरपालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम के खिलाफ चल रही जांच के बाद  शासन ने पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम की वित्तीय अधिकारों को सीज कर दिये हैं। आप को बता दे कि नगरपालिका सभासदों की शिकायत के बाद गढ़वाल कमिश्नर और पौड़ी  डीएम के द्धारा वित्तीय अनिमितताओं की जांच यशपाल बेनाम के खिलाफ की जा रही थी।

यशपाल बेनाम पर आरोप था कि उन्होने बिना पालिका बोर्ड की स्वीकृति के नगर पालिका के पुराने भवन को ध्वस्थ किया गया और पुराने भवन की सामाग्री को बेच दिया, साथ ही ये भी आरोप था कि बिना स्वीकृति के ग्रीष्म उत्सव व शरद उत्सव में बोर्ड फंड का दुरप्रयोग यशपाल बेनाम के द्धारा किया गया।

यशपाल बेनाम  पर लगे 7 आरोपो की जांच चल रही थी, जिसमें 3 आरोप बेनाम पर सही साबित पाए गए है। जिसके बाद पौडी नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम के वित्तिय अधिकार सीज किए गए है।

फिलहाल नगर पालिका के वित्तिय अधिकार पौडी डीएम को दिए गए है। वहीं  पूरे मामले पर नगपालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम का कहना है कि उन्होने जो भी कार्य किये वह शहर के हित में किये गये हैं और उनकी ईमानदारी से किये गये सभी कार्यों को जनता ने हमेशा से स्वीकार किया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply