VIDEO: एक बार फिर नीलम जोशी “चांदों मा की चांद” से छा जाने को तैयार

Please Share

देहरादून: चकराता क्षेत्र की युवा गायिका नीलम जोशी एक उभरती कलाकार के रूप में सामने आ रही है। नीलम जोशी के अब तक कई गाने आ चुके हैं जिनको लोगों ने खूब सराहा। उनके गाने यूट्यूब के अलावा कई कार्यक्रमों के अवसर पर मंच से सुनने को भी मिलते रहे हैं, जिन्हें सुनने के लिए उनके प्रशंसकों की काफी भीड़ भी उमड़ती है। साथ ही उनके डांस को भी युवा काफी सराह रहे हैं।

नीलम जोशी लोकगीतों के अलावा हिंदी गीतों को भी अपनी आवाज दे रही है। नीलम का कहना है कि, वे बॉलीवुड जाने की तैयारी कर रही है। कहा कि वे बॉलीवुड में गानों को अपनी आवाज देकर उत्तराखंड का नाम रोशन करना चाहती है। साथ ही उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील भी की है। वहीं जल्द नीलम जोशी अपने प्रशंसकों के लिए “चांदों मा की चांद” गाने से एक बार फिर धूम मचाने को तैयार है। यह गाना जल्द ही वे यूट्यूब पर अपलोड करेंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like