भाजपा नेता ने मायावती पर की अभद्र टिप्पणी, भड़के अखिलेश यादव

Please Share

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में बीजेपी की विधायक साधना सिंह ने बहुजन समाज पार्टी की चीफ मायावती के खिलाफ विवादित बयान दिया है। साधना सिंह ने मायावती के बारे में कहा कि वह ना तो महिला लगती हैं और ना ही पुरुष लगती हैं। साधना सिंह यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी महिला तो किन्नरों से भी बदतर हैं।

दरअसल, गेस्ट हाउस कांड की बात करते हुए साधना सिंह ने कहा कि हमको पूर्व मुख्यमंत्री न तो महिला लगती हैं और न ही पुरुष। इनको अपना सम्मान ही समझ में नहीं आता। एक चीरहरण हुआ था द्रौपदी का, तो उन्होंने दुशासन से बदला लेने की प्रतिज्ञा ली। वो एक स्वाभिमानी महिला था। और एक आज की महिला है, सबकुछ लुट गया और फिर भी कुर्सी पाने के लिए अपने सारे सम्मान को बेच दिया। ऐसी महिला मायावती जी का हम इस कार्यक्रम के माध्यम से तिरस्कार करते हैं। जो नारी जात पर कलंक है।

इसके अलावा उन्होंने मायावती पर बोलते हुए आपत्तिजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि  जिसे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने लुटने से बचाया उस महिला ने सुख-सुविधा, अपने वर्चस्व को बचाने के लिए अपमान को पी लिया। जिस दिन महिला का चीरहरण होता है, उसका ब्लाउज फट जाए, पेटीकोट फट जाए, साड़ी फट जाए, वो महिला सत्ता के लिए आगे आती है तो वो कलंकित है. उसे महिला कहने में भी संकोच लगता है। वो किन्नर से भी ज़्यादा बदतर है क्योंकि वो तो न नर है, न महिला है।”

वहीं मायावती पर की गई अभद्र टिप्पणी पर समाजवादी पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि मुगलसराय से बीजेपी की महिला विधायक ने जिस तरह के आपत्तिजनक अपशब्द मायावती के लिए प्रयोग किए हैं वे घोर निंदनीय हैं। ये बीजेपी के नैतिक दिवालियापन और हताशा का प्रतीक है। ये देश की महिलाओं का भी अपमान है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like