मसूरी: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का ज़ोरदार प्रदर्शन

Please Share

नरेश नौटियाल की रिपोर्ट:

मसूरी: महंगाई के खिलाफ पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को मसूरी की शहीद स्थल पर शहर कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए महंगाई कम करने की मांग की।

इस मौके पर पूर्व विधायक जोशी जोत सिंह गुनसोला व शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज पुरे प्रदेश में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। केंद्र व राज्य की गूंगी बहरी सरकार ने महंगाई से लोगों की कमर तोड़ दी है। जिससे आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया है। उन्होंने कहा कि पढ़े लिखे युवा रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। वंही उन्होंने कहा कि आज स्पष्ट हो गया है कि ये सरकार इस प्रदेश को नहीं चाहिए और आज हर शहर गली में कांग्रेस पार्टी का माहोल है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply