निराशाजनक बजट, गरीब किसान और मजदूर की याद मोदी सरकार को पहले क्यों नहीं आई: धस्माना

Please Share

देहरादून: मोदी सरकार के अंतरिम बजट पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने मोदी सरकार के बजट को निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि, गरीब किसान और मजदूर की याद मोदी सरकार को पहले क्यों नहीं आई। 2019 लोकसभा चुनाव में इस बजट का कोई लाभ नहीं मिलने वाला।
धस्माना ने कहा कि, भारत आर्थिक आपातकाल की जद में है। नोट बंदी और जीएसटी लागू होने के बाद यह संभावना जताई जा रही थी कि, देश आर्थिक आपातकाल की तरफ बढ़ रहा है। देश को बहुत ज्यादा आर्थिक नुकसान हो चुका है। इस बजट के बाद ऐसा लगने लगा है कि देश में कभी भी आर्थिक आपातकाल लागू हो सकता है। सरकार के पास जीएसटी का रिफंड देने का तो पैसा है नहीं फिर घोषणाओं को कैसे पूरा करेगी।
इसके अलावा धस्माना ने कहा कि, मोदी सरकार की तरफ से बजट में जिन योजनाओं का बखान किया गया है, उन योजनाओं को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार के पास पैसा नहीं है। यह बजट देश को 20 साल पीछे पहुंचा देगा।
उन्होंने कहा कि, लोकतंत्र संसदीय परंपराओं से चलता है, संसदीय लोकतंत्र में नरेंद्र मोदी और बीजेपी का विश्वास नहीं है, ना ही भारत के संविधान को बीजेपी मानती है। कांग्रेस सरकार ने कभी अपने अंतरिम बजट में इनकम टैक्स स्लैब में परिवर्तन नहीं किए, ना ही कोई नीतिगत फैसले लिए हालांकि, 2014 में पी. चिदंबरम ने orop की घोषणा अंतरिम बजट में ही की थी। इस अंतरिम बजट में वित्तीय प्रबन्धन का नितान्त अभाव है।
जो, कुछ वित्तमंत्री कह रहे हैं, उसको पूरा करने के लिए पैसा कहाँ से आयेगा। साथ ही ग्रीन बोनस जैसे पर्यावरणीय सरोकारों से वित्त मंत्री ने किनारा कर लिया है। यह अंतरिम बजट बेरोज़गारी और महँगाई को बढ़ायेगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like