पंचायत चुनावों में सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण दे सरकार: नेगी

Please Share

देहरादून: जनसंघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पंचायत चुनावों में सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण देने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि, आगामी पंचायत चुनाव में सरकार को चाहिए कि भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा  नोटिफाइड 10 फीसदी गरीब सवर्णों हेतु आरक्षण व्यवस्था का सम्मान करते हुए पंचायत चुनावों में भी गरीब सवर्णों को आरक्षण की व्यवस्था लागू करें, जिससे गरीबों का पंचायतों में प्रतिनिधित्व स्थापित हो सके। वर्तमान में एसटी, एससी और ओबीसी को दी जा रही व्यवस्था के अनुरूप ही गरीब सवर्णों के लिए भी व्यवस्था की जानी चाहिए।

नेगी ने कहा कि, आज के परिदृश्य में जहां चुनाव पैसे के दम पर लड़ा जाता है, वहीं गरीब व्यक्ति आर्थिक संशाधनों के अभाव में धनाड्य लोगों से प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाता, जिस कारण पूँजीपति चुनाव में हावी हो जाते हैं। आज इस बात की आवश्यकता है कि 10 फीसदी आरक्षण गरीबों को देकर मुख्य धारा में जोड़ने का काम किया जाना चाहिए।
इसके आलावा नेगी ने कहा कि, जब सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण विद्यमान है तो सरकार का दायित्व है कि गरीब सवर्णों को पंचायत चुनाव में भी आरक्षण व्यवस्था लागू करे। उन्होंने मोर्चा द्वारा मामले में आन्दोलन करने की  चेतावनी भी दी, साथ ही कहा कि, जरूरत पड़ी तो न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएंगे। इस दौरान मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, विजयराम शर्मा, ओपी पंवार, दिलबागर सिंह आदि मौजूद रहे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like