विभाग ने नहीं सुनी तो लोगों ने विभाग को आइना दिखाते हुए खुद ही कर दिया विभाग का काम

Please Share

मसूरी: लगातार हो रही बारिश व बर्फवारी से केम्पटी में रह रहे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एनएच 707ए पर बनी नाली में आये दिन बरसात में पानी भर जाता है, जिससे वहां रह रहे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। केम्पटी में एनएच 707ए में जल भराव के कारण पानी लोगों के घरो में घुस रहा है, जिससे आये दिन लोगों को जल भराव के कारण परेशानियां उठानी पड़ रही है। वहीँ स्थानीय लोग नाली में भरे पानी को उठा रहे हैं, जो विभाग के ऊपर एक तमाचा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि, इस सन्दर्भ में विभाग के अधिकारीयों को बार-बार अवगत कराया लेकिन, विभाग इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कहा कि, अगर विभाग इस ओर ध्यान नहीं देता है तो हम उग्र आन्दोलन करने को बाध्य होंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like