मसूरी में अतिक्रमण पर चला प्रशासन और पालिका का डंडा

Please Share

मसूरीः नगर पालिका ने एक बार फिर अतिक्रमण पर करवाई शुरू कर दी है। एसडीएम जीआर बिनवाल के निर्देश पर पालिका प्रशासन ने मसूरी केम्पटी रोड पर जीरो पॉइंट पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। अतिक्रमण अभियान में पालिका कर्मी, राजस्व और पुलिस बल शामिल रहा। कब्जा की गई भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर पालिका ने अपने कब्जे में ले लिया।
दरअसल, एसडीएम को केम्पटी रोड पर जीरो पॉइंट के पास कुछ लोगों ने तीन टीन शेड का निर्माण किए जाने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलने के बाद नगर पालिका और पुलिस को साथ लेकर जीरो पॉइंट पर हुए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। साथ ही अतिक्रमणकारियों को कड़ी चेतावनी दी है। एसडीएम ने कहा कि अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ ध्वस्तीकरण के साथ ही कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like