रास्ता भटके विदेशी पर्यटकों को रुद्रप्रयाग पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने ढूंढ निकाला

Please Share

रुद्रप्रयाग: गुरूवार को कुछ पर्यटक देवरियाताल से चोपता पैदल ट्रैक पर निकले। अत्यधिक बर्फ होने के कारण रास्ता भटक गए। इनके द्वारा कॉल कर पुलिस हेल्पलाइन नंबर को अपनी स्थिति के बारे मे बताया गया। इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए इनकी खोजबीन शुरू की गयी। बीती रात ढूंढ खोज जारी रही, इसके बाद आज ऊखीमठ पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर यात्रियों को ढूँढा। उक्त पर्यटक चोपता के जंगल मे मिले। इन्हे सकुशल वापस लाया गया। पर्यटक विभिन्न देश विदेश से सम्बंधित थे। इन पर्यटकों में शशांक पंवार पुत्र राकेश पंवार निवासी पौड़ी गढ़वाल उम्र 24 वर्ष, अलेक्जेंडर पुत्र मिचेल ओडीनी उम्र 28 वर्ष (फ्रांस),  क्लोई पुत्र राबट लिओनी उम्र 29 वर्ष (फ्रांस) शामिल थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like