मोदी और अमित शाह के नेतृत्व मे झूठ और पाखण्ड के सहारे चल रहा देश: धर्माणी

Please Share

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ पहुंचे प्रदेश के कांग्रेस सह प्रभारी राजेश धर्माणी भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि, देश आज मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में झूठ और पाखण्ड के सहारे चल रहा है। आगामी लोक सभा चुनावों को लेकर कांग्रेस अपने कार्यकत्ताओं में जान फूंकने को लेकर पूरे प्रदेश में उनसे रूबरू हो रही है।

राजेश धर्माणी ने कहा कि, प्रदेश में कांग्रेस अपने पूरे जोश के साथ आने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारी में है। इसके लिये पूरे प्रदेश में जिलाध्यक्षों से लेकर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है। वहीँ बूथ लेवल पर कांग्रेस को मजबूत किया जा रहा है। इसी को लेकर प्रत्येक जिले में जाकर कार्यकर्ताओं से रुबरु होकर पार्टी को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न कांग्रेस विभागों का गठन करने का काम गतिमान है।

इसके अलावा राजेश धर्माण ने कहा कि, देश आज मोदी और अमित शाह के नेतृत्व मे झूठ और पाखण्ड के सहारे चल रहा है, जहां कोई सिद्धान्त नही है। इनको किसी भी कीमत पर सत्ता चाहिये। ये लोग सत्ता के लिये कोई भी हथकण्डे अपनाने को तैयार है। यही बात अपने कार्यकर्ताओं को समझाने के लिए कांग्रेस प्रत्येक जिला मुख्यालय में प्रारम्भिक चरण में उनसे संवाद कर रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like