अजय भट्ट ने जनसंपर्क और जनसभाओं को संबोधित कर किया जीत का दावा

Please Share

देहरादून: नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। साथ ही विभिन्न जनसभाओं को भी संबोधित किया। दिन की शुरुआत उन्होंने रुद्रपुर विधानसभा के मुखर्जी नगर कॉलोनी में अखंड महानाम संकीर्तन में क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकरा, किच्छा के विधायक राजेश शुक्ला, कार्यकर्ताओं और  श्रद्धालुओं के साथ मदिर में आशीर्वाद लिया। इसके बाद खटीमा विधानसभा के अंतर्गत प्रतापपुर में जनसभा को सांसद भगत सिंह कोश्यारी, समाज कल्याण व परिवहन मंत्री उत्तराखंड सरकार यशपाल आर्य और क्षेत्रीय विधायक पुष्कर सिंह धामी के साथ संबोधित किया।

इसके आलावा खटीमा विधानसभा के अंतर्गत प्रतापपुर में जनसभा को संबोधित किया। खेतलपुर खंण्डाखाम खटीमा विधानसभा में जनसपर्क व सम्बोधन किया। खटीमा विधानसभा के अंतर्गत सत्रहमील में जनसमूह को संबोधित कर आगामी लोकसभा चुनाव के संबंध में जुटने का आवाहन किया। झनकट नानकमत्ता विधानसभा में जनसपर्क व सम्बोधन किया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like