मोदी सरकार में 40 शहीदों का बदला 400 से लिया, मनमोहन सिंह सरकार थी मजबूर सरकार: गहलोत

Please Share

देहरादून: टिहरी लोकसभा के राजपुर विधानसभा में बीजेपी की विजय संकल्प सभा आयोजित की गई। लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी प्रदेश प्रभारी थावर चंद गेहलोत ने जनसभा को सम्बोधित किया। विजय संकल्प सभा से नदारद केंद्र की योजनाओं पर जनता से वोट करने की अपील की। साथ ही कहा कांग्रेस ने राफेल डील को लेकर जूठी बातें कही। महागठबंधन का नारा फेल हो गया, जो लोग पश्चिम बंगाल में एक साथ हाथ खड़े कर महागठबंधन की बात कर रहे थे, वही राजनैतिक दल अब एक दूसरे के खिलाफ प्रत्याशी उतार रहे है। दिल्ली में भी कांग्रेस आप पार्टी से गठबंधन की सोच रही है।

वहीँ इस दौरान उन्होंने कहा कि, मनमोहन सिंह की मजबूर सरकार थी मजबूत सरकार नही थी। यही वजह है मुंम्बई हमला का बदला मनमोहन की सरकार नही ले पाई थी। नरेंद मोदी की सरकार में आतंकी हमले हुए तो नरेंद्र मोदी सरकार ने सेना को खुली छूट दी। सेना को खुली छूट मिली तो 40 का बदला 400 से लिया गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like