चमोली के 23 वर्षीय युवक ने देहरादून में की आत्महत्या

Please Share
देहरादून: बुधवार को थाना राजपुर के अंतर्गत मनका होजरी स्टोर, मालसी, मसूरी रोड में एक स्टोर कर्मचारी के पंखे पर लटक कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना पर राजपुर पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंची, तो वहां देखा कि उपरोक्त स्टोर के द्वितीय फ्लोर पर एक व्यक्ति पंखे से लटका हुआ  है। घटनास्थल पर खड़े लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि मृतक पवन वीर नेगी उपरोक्त स्टोर में लगभग पिछले 5 साल से काम करता था और वही पर रहता भी था।
आज सुबह जब उपरोक्त स्टोर के मालिक मनीष मंगाई ने स्टोर खोला तो देखा की उनका कर्मचारी पंखे पर लटका हुआ है। तत्पश्चात उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस द्वारा मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। मौके पर वीडियोग्राफी की गई तथा मृतक के परिजनों को सूचित किया गया। पुलिस जांच में प्रथमदृष्टया आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग प्रतीत हो रहा है। मौके पर मिले फटे सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर पंचायतनामा व अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
मृतक की पहचान पवन सिंह नेगी पुत्र बख्तावर सिंह नेगी निवासी ग्राम बादुक पोस्ट ऑफिस गुलाटी जनपद चमोली उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like