एकल टेंडर के आधार पर भाजपा विधायक के पुत्र को लाभ पहुँचाने का आरोप

Please Share

बागेश्वर: जिले में रसोई गैस की किल्लत और नियमित होम डिलीवरी की मांग को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस ने जिलाधिकारी कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने गैस एजेंसी से अनुबंध समाप्त कर होम डिलीवरी की सुविधा बहाल करने की मांग की। मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी का घेराव कर अपना मांग पत्र सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि, शीघ्र ही कार्रवाई ना होने पर बड़े स्तर पर उग्र आंदोलन किया जायेगा।

प्रदर्शनकारियों ने रसोई गैस की प्रमुख वितरक एजेंसी कुमाउं मंडल विकास निगम से स्थानीय स्तर पर अनुबंधित ठेकेदार का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की। जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुये कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एजेंसी संचालक को बचाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि, निगम ने एकल टेंडर के आधार पर भाजपा विधायक के पुत्र को रसोई गैस वितरण की एजेंसी सौंप दी। जिससे ऐंजेंसी संचालक लगातार मनमानी कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि, एजेंसी संचालक होम डिलीवरी का पैसा ले रहा है जबकि, उन्हें यह सुविधा नहीं दी जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने होम डिलीवरी में मनमानी करने का भी आरोप लगाया। अपनी मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को सौंपे गये ज्ञापन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एजेंसी संचालक का अनुबंध तत्काल समाप्त करने की मांग की। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि, शीघ्र कार्रवाई ना होने पर बड़े स्तर पर आंदोलन भी किया जायेगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like