शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा के स्थापना दिवस पर थामा कांग्रेस का हाथ

Please Share

पटना: भाजपा छोड़ चुके मशहूर अभिनेता सह राजनेता शत्रुध्न सिन्हा आज औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो गए। दिल्ली में आज कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस के टिकट से शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब संसदीय सीट से इस बार पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

बता दें कि पिछले महीने 28 मार्च को उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी और पार्टी में शामिल होने को लेकर उनसे बातचीत की थी। उसके बाद उन्होंने एलान किया था कि नवरात्र का पहला दिन शुभ है और इसी दिन नई शुरुआत होगी। इसके बाद कांग्रेस प्रवक्ता शक्तिसिंह गोहिल ने एक ट्वीट कर बताया था कि बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा 6 अप्रैल को औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल होंगे।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा संभवतः कांग्रेस के टिकट से पटना साहिब सीट से चुनाव लड़ेंगे। वे पहले से ही कहते रहे हैं कि ‘सिचुएशन जो भी हो, लोकेशन वही होगा’। बीजेपी ने इस बार उनहें टिकट न देकर इस सीट से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को उतारा है।

शत्रुघ्न सिन्हा पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगता रहा है। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के कामकाज की आलोचना करते रहे हैं और दोनों पर देश को तानाशाह की तरह चलाने का आरोप लगाते रहे हैं। वे पार्टी में रहने के बावजूद विपक्ष की रैलियों को भी संबोधित करते रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा कहते रहे हैं कि अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में लोकशाही थी, जबकि मोदी सरकार में ‘तानाशाही’ है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने अभी हाल में ही कहा कि राज की बात तो सब जानते थे। हां, मैंने सोनिया जी, राहुल और प्रियंका के साथ हाथ मिलाया है। मैं अब कांग्रेस का हिस्सा हूं। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, मैंने बहुत सोच विचार कर यह फैसला किया है। कांग्रेस वही पार्टी है, जिसने भारत को आजाद कराया। उसने हमें सरदार वल्लभ भाई पटेल, पंडित जवाहर लाल नेहरू जैसे राष्ट्रीय नेता दिए हैं।

पिछले दिनों सिन्हा ने रांची जाकर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से भी मुलाकात की थी, जिसके बाद उनके राजद में शामिल होने की अटकलें लगायी जा रही थीं। लेकिन, आज सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए शत्रुघ्न सिन्हा विधिवत कांग्रेस में शामिल होंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like