राहुल गांधी रैली पौड़ी: राहुल गाँधी बोले मोदी के सारे वादे झूठे, कांग्रेस गरीबी पर करेगी सर्जिकल स्ट्राइक

Please Share

देहरादून: पौड़ी जिले के श्रीनगर गढ़वाल के जीआइटीआइ मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने फिर पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। कहा कि उनके हर वादे झूठे निकले हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश से गरीबी पूरी तरह से खत्म करने का लक्ष्य रखा है।

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी का 15 लाख रुपये देने का वादा झूठा निकला। वहीं, कांग्रेस 12 हजार से कम आमदनी वाले गरीबों को 72 हजार रुपये सालाना देगी। पांच साल में सभी के अकाउंट में सीधे 3 लाख 60 हजार दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक किया जाएगा। कहा, मोदी ने नोटबंदी कर गब्बर टैक्स लगाया। इससे देश के विकास का इंजन बंद हो गया। इंजन की चाबी मोदी के पास है।

राहुल गांधी ने कहा कि रोजगार छोटे कारोबारी पैदा करते हैं, लेकिन उन पर गब्बर सिंह टैक्स लगा दिया गया है। कहा हम आए तो गब्बर सिंह टैक्स को खत्म करेंगे। आज युवा छोटा बिजनेस शुरू करना चाहता है, लेकिन इसके लिए उसे रिश्वत देनी पड़ती है। हमारी सरकार 3 वर्ष तक कोई टैक्स नहीं लेगी। कहा किसानों को अलग बजट देकर दूध का दूध पानी का पानी किया जाएगा। कहा हमने घोषणापत्र में लिखा कि किसान को कर्ज ना दे पाने पर उन्‍हें जेल नहीं भेजेंगे। राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा मेहुल चौकसी और नीरव मोदी को जेल नहीं, तो किसान को भी जेल नहीं होगी। कहा सबको रोजगर मिले हम ऐसा हिंदुस्तान चाहते हैं।

राहुल गांधी ने जनता से पछूा, मुझे बताओ 5 साल में मोदी ने बेरोजगारों के लिए क्या किया। उन्‍होंने पौड़ी की जनता से चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करने की अपील की।  उत्‍तराखंड की सभी पांचों प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like