मायावती रूडकी रैली: भाजपा ने पूंजीपतियों को ही लाभ पहुंचाया, गलत नीतियों के चलते कांग्रेस सत्ता से हुई बाहर: मायावती

Please Share

रुड़की: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस के साथ ही भाजपा की केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा सत्ता में नहीं आने वाली है। क्योंकि, भाजपा के गलत कार्यों की वजह से ही देश का विकास ठप हुआ है। बसपा सुप्रीमो मायावती रुड़की के मंगलौर चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहीं थी। उन्होंने कहा कि मोदी ने चुनाव से पहले तरह तरह के काम करके देश को गुमराह करने का काम किया। चुनाव से पहले मोदी ने जो वादे किए वो जमीन पर नहीं उतारे। भाजपा ने पूंजीपतियों को ही लाभ पहुंचाया।

चुनाव से पहले मोदी वायदों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। बीजेपी का कोई भी दांव पेच काम नहीं आएगा। भाजपा सत्ता में आने वाली नहीं है। कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश में लंबे समय तक कांग्रेस ने शासन किया। इसके बाद भी देश के लिए कुछ नहीं किया। गलत नीतियों के चलते ही कांग्रेस ही सत्ता से बाहर हुई। नोटबंदी पर मोदी सरकार पर हमला करते हुए मायावती ने कहा कि ये फैसला जल्दबाजी में किया गया। इससे गरीबों को नुकसान हुआ और बेरोजगारी बढ़ी। उन्होंने कहा कि आरक्षण का पूरा लाभ भी पात्रों को नहीं मिल रहा है। सरकारी नौकरियों में आरक्षण की सीटें बड़ी संख्या में खाली पड़ी हैं। केंद्र की नीतियों के चलते गरीब, मजदूर और किसान सभी परेशान हैं।

उन्होंने आह्वान किया कि दूसरे दलों के हवा हवाई चुनावी एजेंडों के बहकावे में ना आएं। बसपा कहने में नहीं, बल्कि करने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ही तरह भाजपा के भी सारे चुनावी दावे हवा हवाई हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में यदि बसपा की सरकार बनी तो अति गरीब लोगों को महीने के 6000 रुपये देने की बजाय उन्हें सरकारी या फिर प्राइवेट सेक्टर में स्थाई नौकरी दी जाएगी। साथ ही गरीबों और आदिवासियों के हितों का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like