गहरी खाई में गिरा गंगोत्री दर्शन कर लौट रहा टैंपो ट्रैवलर, कुछ यात्रियों के मौत की सूचना

Please Share

उत्तरकाशी: गंगोत्री दर्शन कर लौट रहा टैंपो-ट्रैवलर सुरगर भुक्की के आस-पास गहरी खाई में गिरते हुए नदी में समा गया। हालांकि अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि, उसमें कितने लोग सवार थे और कितने लोगों की मौत हुई है। नदी में दो लोगों के शव किनारे पड़े दिखाई दिए। इससे अंदाजा लागाया जा रहा है कि, इसमें कुछ यात्रियों की मौत हो सकती है। यह भी जानकारी मिली है कि, कम-से-कम पांच लोगों की मौत हुई है, तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी पुख्ता और आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है।
बताया जा रहा है कि टैंपो ट्रैवलर में सवार लोग गंगोत्री से दर्शन कर लौट रहे थे। सुनगर भुक्की के पास अचानक टैंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ मीटर नीचे नदी में गिर गया। दुर्घटना की जानकारी लगते ही प्रशासन मौके लिए रवाना हो गया है। स्थानीय लोग नदी में उतरकर सवार लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। नदी में पानी अधिक होने के कारण लोग तेज बहाव में नहीं जा पा रहे हैं। जल पुलिस के साथ आपदा विभाग की टीमों के घटनास्थल पहुँचने के बाद ही असल स्थिति का पता चल पाएगा। दुर्घटना के असल कारणों का पता भी अभी नहीं चल पाया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like