ऋषिकेश में सर्विलांस टीम को चेकिंग के दौरान गाडी से मिले 14 लाख 96 हजार

Please Share

 ऋषिकेश: ऋषिकेश में सर्विलांस टीम को चेकिंग के दौरान 14 लाख 96 हजार मिले हैं। टीम ने पकड़ी गई धनराशि को जब्त कर कारवाई शुरू कर दी है। मामला शनिवार देर रात का है। जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश की लक्ष्मण झूला पुलिस और सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त रूप से लक्ष्मण झूला और आसपास के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। तलाशी के दौरान हरियाणा नंबर गाड़ी  से  करीब 9,96,000 बरामद किये गए।

एक दूसरी गाडी से  5,00,000  जब्त किए। इस तरह पुलिस ने दो अलग-अलग गाड़ियों से 14 लाख 96 हजार  रुपए जब्त किए हैं।   सर्विलांस टीम लगातार वाहनों की चेकिंग कर रही है।  इस दौरान बड़ी मात्रा न नकदी भी बरामद हो रही है। अब तक प्रदेश के लगभग हर जिले में जिले  टीमें नकदी पकड चुकी हैं। इससे अंदाजा लगाया जा  सकता है कि चुनाव में किस तरह धनबल का प्रोयाग किया जा रहा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like