अब धमाके करने से सिहरते हैं आतंकी, उन्हें पता है मोदी पाताल से भी निकालकर खत्म कर देगा: पीएम मोदी

Please Share

नासिक: पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के नासिक के डिंडोरी में कहा कि एनडीए की सरकार बनाने में जनता का पूरा योगदान रहा है। इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष को जमकर कोसा। मोदी ने सीधे-सीधे कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों को वंशवाद पर बोलने पर बिजली का करंट लगता है।
पीएम ने कहा कि कांग्रेस राज में बम धमाके होते रहते थे और कांग्रेस सिर्फ श्रद्धांजलि सभाएं करती थी। लेकिन आज हर आतंकियों को पता है कि अगर देश के किसी भी हिस्सों में बम धमाका किया तो मोदी छोड़ने वाला नहीं है। वह पाताल से भी निकालकर खत्म कर देगा।
पुलवामा हमले के बाद हुई स्ट्राइक के बाद आतंकियों में डर है। आज हमने आतंकियों को घर में घुसकर मारा है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं विकास की चर्चा करता हूं तो भी कुछ लोगों को दिक्कत होती है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like