उत्तराखंड: पति ने शक के चलते की पत्नी की हत्या, खुद थाने जाकर दी हत्या की जानकारी

Please Share

-रिपोर्टर राजपाल शर्मा

उधमसिंह नगर: सोमवार को अभियुक्त मोहन कुमार पुत्र नंद किशोर निवासी ठाकुर नगर थाना ट्रांजिट कैम्प हॉल रविंद्र नगर द्वारा चौकी आवास विकास में आकर सूचना दी कि उसकी की पत्नी रितु सिंह का चाल चलन खराब था, जिसकी वजह से मैंने उसका गला घोटकर हत्या कर दी। इस सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस द्वारा मोहन के साथ चलकर रविन्द्र नगर उसके किराए के मकान में जाकर देखा तो उसकी पत्नी रितु की लाश बरामद हुई। जिसका पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है। अभियुक्त मोहन कुमार के जुर्म इकबाल उसके द्वारा मृतक रितु की लाश और हत्या में प्रयुक्त दुपट्टे की बरामदगी के आधार पर थाना ट्रांजिट कैंप में एफआईआर संख्या-93/19 धारा 302 IPC पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त मोहन कुमार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। वहीँ अभियुक्त मोहन कुमार का पूर्व का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिनमे कोतवाली रुद्रपुर-3/25A act वर्ष 2016, थाना पन्तनगर-307Ipc वर्ष 2017, थाना ट्रांजिट कैम्प-307Ipc वर्ष 2018, थाना दिनेशपुर 398Ipc वर्ष2017 शामिल है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like