लोकसभा चुनाव: 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान जारी

Please Share

नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के छठे चरण के 59 सीटों के लिए सात राज्यों में वोटिंग जारी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी समेत कई दिग्गजों ने वोट डाला। 59 सीटों पर 10.17 करोड़ से अधिक मतदाता ईवीएम का बटन दबाकर 979 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसके साथ ही 483 सीटों पर चुनाव पूरा हो जाएगा। शेष एक चरण में 59 सीटों के लिए 19 मई को मतदान होगा। छठे चरण में चार पूर्व मुख्यमंत्री और कुछ केंद्रीय मंत्रियों समेत कई दिग्गजों की साख दांव पर है।  वहीं शनिवार रात को पश्चिम बंगाल में दो बीजेपी कार्यकर्ताओं को गोली मारने की वारदात सामने आई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दोनों घायल कार्यकर्ताओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अभी ज्यादा जानकारी की प्रतीक्षा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like