VIDEO: एक बार फिर भाजपा विधायक ने दिखाई सत्ता की हनक

Please Share

देहरादून: लगातार विवादित बयानबाजी के चलते विवादों में रहने वाले भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल का एक और विडियो सामने आया है। जिसमे रूद्रपुर कोतवाली के अंदर सीपीयू की महिला दारोगा को बुरी तरह हडक़ा रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने महिला दारोगा को बदतमीज तक कह डाला।

जानकारी के मुताबिक, सीपीयू की महिला दारोगा अनीता गैरोला ने कल वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को रोका था, जिसने हेल्मेट नहीं पहना था। साथ ही बाइक चालक राजू ने शराब पी रखी थी। महिला दारोगा जब चालान करने लगी, तो राजू महिला दारोगा से उलझ गया और उसकी पत्नी ने भी पुलिस कर्मियों से गाली गलौच की। जिस पर सीपीयू कर्मी पुलिस के सहयोग से दंपति को थाने ले गए। इस दौरान विधायक राजकुमार ठुकराल भी थाने पहुंच गए। जिस पर राजू की पत्नी ने दारोगा पर पीटने का आरोप लगाया। इस घटनाक्रम में जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें विधायक महिला दारोगा को हडक़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वहीँ मामले में हैलो उत्तराखंड न्यूज़ को जानकारी देते हुए सीओ रुद्रपुर ने बताया कि, विधायक के खिलाफ पहले ही एक शिकायत प्रार्थना पत्र आ चुका है, उसी में इस शिकायत को भी दर्ज कर लिए गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like