देवभूमि शर्मसार, कलयुगी भाई ने किया सगी बहन से दुष्कर्म का प्रयास, पिता पर भी है मुकदमा दर्ज

Please Share

रिपोर्ट -राजपाल शर्मा

रुद्रपुर। उत्तराखंड को शर्मसार करती घटना रुद्रपुर से सामने आई है।यहां एक कलयुगी भाई ने बहन के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में कलियुगी भाई ने सगी बहन के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। लड़की के शोर मचाने पर परिजनों और पड़ोसियों ने आरोपी को कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रपुर ट्रांजिट कैम्प में एक महिला अपने बच्चों साथ रह रही थी। घर में उसका नाबालिग बेटा (17) वर्ष है। उसकी बेटी (15) वर्ष नानी के घर दिल्ली में रहकर पढ़ाई करती है, और 10वीं उत्तीर्ण करने के बाद घर आई हुई थी। आरोप है कि रविवार की शाम महिला जब घर से कहीं बहार गई हुई थीं। तब घर में उसकी बेटी और बेटा अकेले मोजूद थे। इसी बीच लड़के ने बहन को कमरे में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। वहीं आरोपी ने किशोरी के कपड़े भी फाड़ दिए। किशोरी के शोर मचाने पर पड़ोसी एकत्र हो गए और इसी बीच परिजन भी आ गए।

उन्होंने दरवाजे की कुंडी तोड़कर किशोरी को छुड़ाया और आरोपी को कमरे में बंद कर दिया। वहीं इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।      सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर को हिरासत में ले लिया। वहीं थानाध्यक्ष विद्याधर जोशी ने हैलो उत्तराखंड न्यूज़ रिपोर्टर को बताया कि आरोपी पढ़ाई छोड़ चुका है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ़ आ गये  की कार्यवाही की जा रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like