दर्दनाक: गहरी खाई में गिरा ट्रक,रेस्क्यू कार्य जारी

Please Share

भटवाड़ी: प्रदेश में दर्दनाक हादसे का सिलसिला रुक नही रहा है। अभी अभी चिन्यालीसौड के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर अचानक खाई में जा गिरा । मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने रेस्क्यू कार्य कर घायल को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया है।

बताया जा रहा है कि  चिन्यालीसौड के समीप एक ट्रक जा रहा था। इस दौरान ट्रक चालक का नियंत्रण बिगड़ने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रक अनियंत्रित होकर सीधा गहरी खाई में जा गिरा। ट्रक को खाई में गिरता देख मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में पुलिस को हादसे की सूचना दी। बता दे कि ट्रक में केवल चालक सवार था जो ट्रक के साथ ही खाई में जा गिरा मौके पर स्थानिय लोगो और पुलिस सुरक्षा कर्मीयों ने पहुचकर चालक को सुरक्षित निकाल लिया है जिसे प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया गया है।

वहीं इससे पहले राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार रात दिल्ली से लैंसडौन आ रही एक कार नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच जाफराबाद के समीप एक पेड़ से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार में सवार इंजीनियर समेत दो युवकों की मौत हो गई, जबकि कार चालक को मामूली चोटें आई हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like