जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

Please Share

श्रीनगर: जम्मू और कश्मीर में सुरक्षाबलों और आंतकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। यह मुठभेड़ पुलवामा जिले के लासिपोरा क्षेत्र में चल रही है।

बता दें कि इसके पहले एक अप्रैल को पुलवामा जिले के लस्सीपोरा में ही आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर हुआ था। इसमें लश्कर के चार आतंकी मारे गए थे। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 44 आरआर बटालियन सेना और एसओजी ने आतंकवादियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया था।

गौरतलब है कि राज्य में आंतकियों के सफाए के लिए सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस कारण सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ों का सिलसिला थम नहीं रहा है। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले इस साल घाटी में हिंसक घटनाओं में भारी कमी आई है।