विकासनगर: आये दिन पहाड़ों में रोड एक्सीडेंट होना आम बात हो गयी है,इसी के चलते विकासनगर चकराता से एक दुखद घटना सामने आई है,आपको बता दे चकराता घूमने जा रहे हरियाणा के पर्यटकों की एक कार कालसी से पांच किमी आगे चामड़खील नामक जगह पर अनियंत्रित होकर करीब तीन सौ मीटर नीचे खाई में पलट गई। हादसा इतनादर्दनाक था की कार में सवार सभी 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना देर रात की बताई जा रही है। जिसका पता स्थानीय पुलिस-प्रशासन को रविवार सुबह चला। मौके पर पहुंचे तहसीलदार केडी जोशी और थानाध्यक्ष कालसी के नेतृत्व में शवों को खाई से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू चल रहा है। पुलिस प्रशासन की टीम स्थानीय लोगों की मदद से खाई में फंसे शवों को बाहर निकालने के लिए सुबह से जुटी है। आपको बता दें की मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है । बताया जा रहा है की पांचों लोग हरियाणा के निवासी है।वंही तहसीलदार कलसी ने कहा है की शवों को बाहर निकालने के बाद ही मृतकों की सही पहचान का पता चल सकेगा।हेल्लो उत्तरखंड न्यूज़ से बात करते हुए सो का लसी
admin
Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

