देहरादून: सरेआम पेट्रोल पंप संचालक को गोली मारकर लाखों की लूट, पुलिस प्रशासन में हड़कंप

Please Share

देहरादून;  राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद है। बदमाशों ने सोमवार को प्रेमनगर थाना क्षेत्र में सरेआम पेट्रोल पंप संचालक को गोली मारकर लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। संचालक की हालत नाजुक बनी हुई है। वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को प्रेमनगर थाना क्षेत्र में ठाकुरपुर में बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। जिसमे सरेशाम एक पेट्रोल पंप संचालक को गोली मार कर 12 लाख की लूट को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप कारोबारी गगन भाटिया सेंट्रो कर से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी बीच करीब साढ़े 9 बजे स्कूटर सवार दो बदमाश उनकी कार के आगे आ खड़े हुए। इससे पहले की गगन कुछ समझ पाते एक बदमाश कार की खिड़की के पास आ गया और बैग निकालने लगागगन ने बैग पकड़ लिया और बदमाश को धक्का देकर कार में बैठने लगे। इसी बीच दूसरा बदमाश आया और गगन के कंधे पर गोली मार दी। गगन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए और बदमाश बैग लेकर वहां से भाग गए। घायल व्यापारी को सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनके कंधे में गोली फांसी है। इधर पुलिस ने घटना के बाद शहर की नाकेबंदी कर ताबड़तोड़ चेकिंग शुरू कर दी है। देर रात तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया था।  वारदात के बाद क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like