भारत माता मंदिर के संस्थापक पद्म भूषण स्वामी सत्यमित्रानंद का निधन

Please Share

हरिद्वार: भारत माता मंदिर के संस्थापक निवर्तमान शंकराचार्य स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी जी महाराज का मंगलवार सुबह करीब 8 बजे निधन हो गया। 90 वर्षीय स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज देश के वरिष्ठ संतों में गिने जाते थे। आध्यात्म के प्रचा- प्रसार के लिए उनकी सेवाओं को देखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया था। वह राम मंदिर आंदोलन से भी काफी नजदीक से जुड़े हुए थे। भारत माता मंदिर की स्थापना कर उन्होंने देश में समन्वय वादी सोच को नया आयाम दिया। उनके निधन से भारतीय दशनामी सन्यासी परंपरा के एक युग का अंत हो गया है।

90 वर्षीय स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। उन्हें पिछले दिनों देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें लगातार वेंटिलेटर पर रखा गया था। इसके बाद भी स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं आया। उनके अनुयायी उन्हें अस्पताल से छुट्टी दिला कर हरिद्वार ले आए थे। स्वास्थ्य स्थिर रहने की चलते स्वामी जी को उनकी इच्छा के अनुरूप हरिपुर कलां स्थित आश्रम में रखा गया गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like