छेड़खानी का विरोध करने पर दो महिलाओं को कार से रौंदा, शव रख लोगों ने किया हाईवे जाम

Please Share

बुलंदशहर: सोमवार देर रात छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक ने दो महिलाओं को कार चढ़ाकर मौत के घाट उतार दिया। दो लोग घायल हो गए। मृतक महिलाएं देवरानी और जेठानी हैं। घटना के विरोध में लोगों ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर छेड़छाड़, कातिलानवा हमला, हत्या, एससीएसटी आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

चांदपुर रोड निवासी रामवीर व भीमसेन का परिवार सोमवार देर रात शादी समारोह में शामिल होकर घर लौटा था। इसी दौरान एक युवक पीड़ित पक्ष के घर के बाहर नशे में पेशाब करने लगा। महिलाओं ने जब इसका विरोध किया तो आरोपित ने एक युवती से छेड़खानी शुरू कर दी। महिलाओं ने विरोध किया तो युवक वहां से धमकी देकर भाग गया। कुछ देर बाद युवक कार लेकर अपने साथियों के साथ वहीं आ गया और उसने महिलाओं पर कार चढ़ा दी, जिसमें सत्यवती पत्नी रामवीर व उर्मिला पत्नी भीमसेन की मौत हो गई, जबकि जितेंद्र पुत्र रामवीर एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात महिलाओं का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सिपुर्द कर दिया। मंगलवार सुबह परिजनों ने दोनों महिलाओं के शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपित की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ एसपी सिटी व एडीएम मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन पीड़ित परिवार आरोपित की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा हुआ था। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी परिवार को समझाने में जुटे हैं। आरोपित का नाम नकुल बताया गया है जो चांदपुर रोड का रहने वाला है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

नया गांव चांदपुर में युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर देवारानी-जेठानी को कार से कुचल कर मौत के घाट उतराने के आरोपित नकुल पुत्र जगवीर ठाकुर निवासी नया गांव चांदपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के खिलाफ छेड़छाड़, कातिलानवा हमला, हत्या, एससीएसटी आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर पीड़ित परिवार के लोगों ने तीन घंटे बाद हाइवे से शव हटाकर जाम खोल दिया। दोपहर को पुलिस फोर्स की मौजूदगी में दोनों महिलाओं का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसएसपी एन.कोलांचि ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ व हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like