देहरादून: पेट्रोल पंप की हड़ताल आश्वासन के बाद ख़त्म, पेट्रोल पंप मालिक से बदमाशों ने गोली मारकर लूटे थे 12 लाख

Please Share

देहरादून: सोमवार रात पेट्रोल पंप मालिक गगन भाटिया से 12 लाख रूपये की लूट हुई। जिसके विरोध में आज देहरादून और मसूरी में पेट्रोल पंप बंद रखे गए। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि दोपहर एक बजे पुलिस के अपराधियों को जल्द पकड़ने के आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म हो गई।

वहीँ पेट्रोल पंप एसोसिएशन आज मामले पर बैठक करेंगे, जिसके बाद आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा। प्रेमनगर के व्यापारियों ने इस घटना पर आक्रोश जताते हुए आज अपनी दुकानें बंद रखी हैं। व्यापारियों ने लुटेरों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

बता दें कि सोमवार रात देहरादून प्रेमनगर के विंग नंबर एक में बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप मालिक को गोली मारकर 12 लाख रुपये लूट लिए। जब पेट्रोल पंप मालिक गगन भाटिया कार से अपने घर की ओर आ रहे थे। बदमाशों ने गगन के कंधे पर गोली मारी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like