भाजपा विधायक चैंपियन का एक और वीडियो वायरल, कमरे में महिला का डांस देखते मुस्कराते आ रहे नज़र!

Please Share

-अरुण कश्यप

हरिद्वार: अक्सर विवादों में रहने वाले खानपुर के भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का एक और नया वीडियो सोशल मीडिया में जारी हुआ है। हालांकि यह वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं। अभी दोनों हाथों में हथियार पकड़े हुए डांस करते वायरल विडियो को   हफ्ता भर भी नहीं बीता था कि, एक और विडियो वायरल हो रहा है। जिसमे दावा किया जा रहा है कि,  विधायक कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं और महिला उनके सामने गाने पर थिरक रही हैं व विधायक मुस्कुराते नज़र आ रहे हैं।

हालाँकि, पिछले विडियो पर चैंपियन ने कहा कि, ये उनके खिलाफ साजिश है। सभी लाइसेंसी हथियार हैं और लोडेड नहीं हैं। उनका कहना है कि वे हथियार किसी की ओर तान नहीं रहे थे और न ही किसी धमकी दे रहे थे। उन्होंने सवाल किया, क्या शराब पीना और लाइसेंसी बंदूक रखना अपराध है।

वहीँ बीते दिनों वायरल हुए वीडियो को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने चैंपियन को नोटिस भेजा है। साथ ही पूछा है कि इस आचरण के लिए क्यों न उन्हे पार्टी से निष्कासित कर दिया जाए। इसका जवाब देने से पहले ही एक और विडियो वायरल होने से विधायक चैंपियन की मुसीबत और बढ़ गई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like