स्पोर्टस स्टेडियम में होने वाले इन्वेेस्टर समिट की तैयारियों का सीएम ने किया निरीक्षण

Please Share
देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को महाराणा प्रताप स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित होने वाले इन्वेेस्टर समिट  की तैयारियों का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन्वेस्टर समिट की सभी तैयारियाॅं ससमय पूरी कर ली जाए। इन्वेस्टर में भाग लेने वाले निवेशकों व उद्यमियों के सहयोग व सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि इन्वेस्टर समिट के लिए अभी तक 1700 निवेशकों के रजिस्शट्रेन हो चुके है। राज्य में बड़े निवेशकों व उद्यमियों के आने से फारवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज के रूप में छोटे-छोटे स्थानीय उद्योगो व उद्यमियों को भी लाभ मिलेगा। आगामी इन्वेस्टर समिट के तहत बडे़ निवेशकों के साथ ही स्थानीय उद्यमियों ने भी अपने उद्योगों के विस्तार में रूचि दिखाई है। निवेशकों द्वारा  मैदानी क्षेत्रो के अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में भी निवेश हेतु अच्छी रूचि दिखाई जा रही है। अब तक लगभग 61 हजार करोड़ के एमओयू हस्ताक्षर हो चुके है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि, देश व दुनिया भर से निवेशकों ने अच्छी रूचि दिखाई है। हम चाहते है कि, अधिक-से-अधिक निवेश राज्य में आए। हम इस दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहे है। राज्य सरकार द्वारा हाल ही में विभिन्न फोकस क्षेत्रों के लिए नीतियां घोषित की है ताकि राज्य में अधिकाधिक निवेश हो तथा स्थानीय युवाओं के लिए अधिकाधिक दीर्घकालीन  रोजगार के अवसर खुले।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like