देहरादूनः शादी से कुछ दिन पहले ही मंगेतर युवती और युवक ने की आत्महत्या, खुशियां मातम में तब्दील

Please Share

देहरादूनः शादी की खुशियों में कोहराम मच गया है। कुछ ही दिनों में शादी के अटूट बंधन में बंधने जा रहे युवक और युवती ने बुधवार को फांसी लगाकर जान दे दी। किसी बात पर मंगेतर से नाराज युवती ने दोपहर के समय फांसी लगा ली। यह खबर युवक को मिली तो उसने भी मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है करीब छः माह पहले ही दोनो की सगाई हुई थी।  इस रिश्ते से दोनों के परिवार वाले भी बेहद खुश थे। लेकिन, बुधवार को यह खुशी गम और आंसुओं में बदल गई। किसी ने सोचा भी नहीं था कि दोनों के रिश्ते का ऐसा दुखद अंत होगा।

जानकारी के अनुसार डालनवाला कोतवाली क्षेत्र में इंदर रोड निवासी सुखमाया और नेहरू कालोनी के नौका दौड़वाला निवासी सूरज थापा की सगाई छह महीने पहले ही हुई थी। सब कुछ ठीक-ठाक था, बुधवार दिन में 11 बजे के करीब युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी, इस बात की खबर जब लड़के को लगी तो वह परेशान हो गया और शाम 5:30 बजे के करीब उसने भी खुद को कमरे में बंद कर लिया और पंखे से लटककर जान दे दी। युवती ब्यूटीशियन का कोर्स कर चुकी थी, जबकि लड़का फिलहाल कोई कामकाज नहीं कर रहा था। दोनों ने यह कदम क्यों उठाया, इस रहस्य से अभी पर्दा नहीं उठ पाया है।पुलिस के अनुसार, सूरज थापा (24) पुत्र दल बहादुर थापा निवासी नौका दौड़वाला, नेहरू कॉलोनी की सगाई करीब छह महीने पहले डालनवाला कोतवाली क्षेत्र के इंदर रोड की रहने वाली सुख माया (21) पुत्री गगन थापा से हुई थी। सुख माया ब्यूटीशियन का कोर्स करने के बाद एक ब्यूटी पार्लर में जॉब भी करने लगी थी, लेकिन गगन थापा घर पर ही रहता था। लेकिन पिछले तीन माह से सुखमाया अपने जीवन साथी के चुनाव को लेकर कुछ परेशान थी। सूरज को नशे की लत थी और इस बात को लेकर भी सुखमाया नाराज थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुखमाया और सूरज में किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। बुधवार सुबह उनके रिश्तों में खट्टास और बढ़ गई। सुखमाया ने दोपहर बारह बजे के करीब अपने घर में ही फांसी लगा ली। परिजन सुखमाया को फंदे से उतारकर दून अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

सुखमाया और सूरज थापा की मौत से दोनों परिवार सदमे में है। सूरज की मां का तो रोते-रोते बुरा हाल है। अनहोनी के समय सूरज का छोटा भाई अंकित थापा अपने काम पर था, इसलिए वह पुलिस को ज्यादा कुछ नहीं बता पाया। सुखमाया के परिजन भी कुछ ज्यादा नहीं बोल पाए। पुलिस का कहना है कि आज परिवार के नार्मल होने पर उनसे बात कर आत्महत्या के कारण पता लगाया जाएगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like