गला घोंटकर पत्नी की हत्या, जुर्म कबूल करने पहुंचा थाने, पुलिस को नहीं हुआ यकीन

Please Share

नई दिल्ली: दिल्ली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और पुलिस को पूरी जानकारी दी। थाने में बैठे ड्यूटी अफसर को तो यकीन नहीं हुआ। हत्यारोपी के कहने पर जब पुलिस मालवीय नगर के खिड़की एक्सटेंशन स्थित उसके घर पहुंची तो कमरे के अंदर उनका शव पड़ा था जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है। आरोपी का नाम सुमित मोंगिया (38) है। उसकी पत्नी 31 साल की दीपिका मोंगिया थीं। घटना बुधवार सुबह 9 से 9:30 बजे के बीच की है। पूछताछ के बाद सुमित ने पुलिस को बताया कि, उसकी पत्नी आए दिन झगड़ा करती थीं। आरोप है कि वह सुमित को अपने परिवार से मिलने से भी रोकती थीं, इससे आए दिन दोनों के बीच झगड़े होते थे। बुधवार सुबह भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिस वक़्त हत्या हुई उस वक्त घर पर उनके दोनों बच्चे भी नहीं थे। हत्या के बाद सुमित ने कमरे को बाहर से लॉक कर दिया और उसके बाद सीधे मालवीय नगर थाने पहुंच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, पिछले साल दीपिका ने सुमित के खिलाफ पुलिस को पीसीआर कॉल की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि सुमित ने उनकी पिटाई की है, उस वक्त पुलिस ने मौके पर जाकर मामला शांत करा दिया था। उसके बाद भी लगातार दोनों के बीच खटपट होती रहती थी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like