कर्नाटक: विश्वास मत पर राज्यपाल की दी समय सीमा खत्म, कुमारस्वामी ने कहा- पहले चर्चा, बाद में फ्लोर टेस्ट

Please Share

बेंगलुरु: कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने मुख्यमंत्री कुमारस्वामी को शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे तक बहुमत साबित करने के लिए कहा था। अब यह समय सीमा खत्म हो चुकी है। विधानसभा 3 बजे तक स्थगित कर दी गई। इससे पहले स्पीकर रमेश कुमार ने कहा कि जब तक चर्चा पूरी नहीं हो जाती, आप (भाजपा) विश्वास मत के लिए नहीं कह सकते। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है, इसलिए उनका आदेश मानना है या नहीं, ये फैसला कुमारस्वामी का है।

चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कहा, ”पहले राज्य में जारी राजनीतिक संकट पर चर्चा होगी। बाद में फ्लोर टेस्ट होगा।” उन्होंने कहा, ”राज्य में जब से कांग्रेस-जेडीएस सरकार बनी, इसे गिराने के लिए माहौल बनाया जा रहा है। मुझे पहले दिन से पता था कि सत्ता ज्यादा नहीं चलेगी, देखता हूं भाजपा कितने दिन सरकार चला पाएगी?”

कुमारस्वामी ने कहा- मुद्दे पर बहस होने दीजिए। आप (भाजपा) अभी भी सरकार बना सकते हैं। कोई जल्दी नहीं है। आप सोमवार या मंगलवार को भी सरकार बना सकते हैं। मैं अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल नहीं करूंगा।

इससे पहले भाजपा नेता येदियुरप्पा ने दावा किया है कि ये गठबंधन सरकार का आखिरी दिन होगा। उन्होंने तंज कसा कि कुमारस्वामी सदन में आज अपनी फेयरवेल स्पीच देंगे और वे इसे धैर्यपूर्वक सुनेंगे। येदियुरप्पा ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत के बाद भाजपा आगे की रणनीति तय करेगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like