देहरादून: शराब तस्कर गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, तीन गाड़ियों में 200 पेटी शराब बरामद

Please Share

देहरादून: थाना प्रेमनगर के अंतर्गत शराब तस्करी करने वाले गिरोह के 8 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, साथ ही तीन गाड़ियों में 200 पेटी हरियाणा ब्राण्ड की शराब बरामद की है। पुलिस द्वारा जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एवं आगामी निकाय चुनाव के मद्देनजर थाना प्रेम नगर पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर नजर रखते हुए क्षेत्र में सूचना संकलन की गई तो, पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि, हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश के कुछ शराब तस्कर देहरादून एवं पहाड़ी क्षेत्रों में हरियाणा ब्रांड की अंग्रेजी शराब को सस्ते दामों पर लाकर यहां पर महंगे दामों में बेच रहे हैं।

इस पर पुलिस टीम द्वारा विगत कई दिनों से सूचनाएं संकलित की जा रही थी एवं मुखबीर सक्रिय किए गए।  बीती मध्य रात्रि सूचना प्राप्त हुई कि, हरियाणा से एक ट्रक में शराब आ रही है, जिसके आगे पीछे भी दो गाड़ियां स्कॉर्पियो एवं स्विफ्ट चल रही हैं, जो शराब परिवहन कर रही हैं। इस सूचना पर प्रेम नगर पुलिस द्वारा सुद्धोवाला चौक पर टीम गठित कर चेकिंग अभियान चलाया गया। प्रेम नगर पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष प्रेम नगर के नेतृत्व में एक टीम को सुद्धोवाला चौक से करीब 100 मीटर पहले सहसपुर की ओर बैरियर लगाकर सादे वस्त्रों में तथा दूसरी टीम को नंदा की चौकी पर चेकिंग हेतु नियुक्त की गई ताकि, किसी भी गाड़ी को भागने का मौका ना मिल सके।  पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान कुल 8 व्यक्तियों को एवं एक ट्रक, एक स्कार्पियो वाहन, एक स्विफ्ट डिजायर वाहन को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई, जिनके कब्जे से कुल 200 पेटी हरियाणा ब्रांड अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब परिवहन करने वाले व्यक्तियों द्वारा अपने वाहन में उत्तराखंड नंबर की नंबर प्लेट फर्जी तरीके से लगा कर शराब परिवहन की जा रही थी, जिनके विरुद्ध धोखाधड़ी के तहत भी अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों को आज न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में मुकेश पुत्र स्वर्ण पाल निवासी कालूपुर चुंगी थाना सेक्टर 23 जिला सोनीपत, उम्र 22 वर्ष, नवीन पुत्र जयवीर निवासी संभालका थाना संभालका जिला पानीपत, हरियाणा, उम्र 26 वर्ष, कर्मवीर पुत्र नानक चंद निवासी नौलथा  थाना इसराना जिला पानीपत, हरियाणा, उम्र 42 वर्ष, विशाल पुत्र राजकुमार निवासी अमृता थाना बडगांव जिला सहारनपुर, उम्र 23 वर्ष, धर्मेंद्र उर्फ भूरा पुत्र तेजपाल निवासी ग्राम नसरूल्लागंद पोस्ट ऑफिस खास थाना नकुड जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 27 वर्ष, प्रवीण पुत्र जिले सिंह निवासी ग्राम शहर माल पुर थाना बापौली जिला पानीपत, हरियाणा, उम्र 28 वर्ष, विनोद पुत्र सुभाष निवासी ग्राम मिर्जापुर पोस्ट बड़गांव जिला सहारनपुर, उम्र 27 वर्ष, गौरव कुमार पुत्र ऋषि पाल निवासी रणधनी थाना देवबंद जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like