वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान,इन चेहरों को मिली जगह

Please Share

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज दौरे Tके लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। टीम की कमान एक बार फिर विराट कोहली के हाथ में है। वर्ल्ड कप 2019 के बाद टीम इंडिया का ये पहला दौरा है।  बता दें कि रविवार को बबीसीसीआइ दफ्तर में हुई मीटिंग के बाद कैरेबियाई दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया गया है।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और चीफ सलेक्टर एमएसके प्रसाद समेत बाकी चयनकर्ताओं ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI के क्रिकेट सेंटर में एक मीटिंग की। इस मीटिंग के बाद ही कई खिलाड़ियों के भविष्य का फैसला हुआ जो शायद आगे कभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नज़र आएंगे। शिखर धवन की चोट से उबरने के बाद टीम में वापसी हो गई है।

वही इस दौरे के लिए टीम इंडिया में एक और बेहतरीन तेज गेंदबाज की एंट्री हो गई। हालांकि इस गेंदबाज ने आइपीएल के इस सीजन में अपनी गेंदबाजी से खूब प्रभावित किया था खास तौर पर उनकी गति उनका सबसे बड़ा हथियार है। इस गेंदबाज को इंग्लैंड भी ले जाया गया था पर वो टीम के बल्लेबाजों की प्रैक्टिस के लिए वहां मौजूद थे। अब इस गेंदबाज को भारतीय चयनकर्ताओं ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम में चुन लिया है। ये गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि हरियाणा के नवदीप अमरजीत सैनी हैं।

MS Dhoni, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया है। वहीं, दिनेश कार्तिक को उनके खराब प्रदर्शन की वजह से टीम से बाहर किया गया है। उधर, टेस्ट के लिए रिद्धिमान साहा और रिषभ पंत को बतौर विकेटकीपर शामिल किया गया है।राहुल चाहर को उनके चचरे भाई दीपक चाहर के साथ टी-20 में मौका मिला।विकेटकीपर दिनेश कार्तिक किसी भी फॉर्मेट में मौका नहीं मिला. दिनेश कार्तिक को उनके खराब प्रदर्शन की वजह से टीम से बाहर किया गया है। जबकि ऋद्धिमान साहा को टेस्ट टीम में जगह मिली है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like