दिल्ली की राजनीति को एक और झटका,भाजपा के बड़े नेता का निधन

Please Share

नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष, विधायक और वरिष्ठ संघ सहयोगी मांगे राम गर्ग का निधन हो गया।वो बीमार थे और उत्तरी दिल्ली के एक्शन बालाजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर पार्टी मुख्यालय लाया गया है। दिल्ली भाजपा के मुख्यालय पहुंचकर वरिष्ठ पार्टी नेता लाल कृष्ण आडवाणी और सुषमा स्वराज ने श्रद्धांजलि दी।

रविवार की सुबह 7.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. मांगे राम गर्ग 83 वर्ष के थे. निधन की सूचना मिलते ही अस्पताल में उनके रिश्तेदारों और जानकारों का तांता लग गया. मांगे राम गर्ग का नाम बीजेपी और संघ के बड़े नेताओं में लिया जाता है।दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मांगे राम गर्ग के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने ट्विटर कहा कि मांगे राम के निधन से पार्टी को बहुत बड़ी क्षति हुई है। वे निस्वार्थ भाव से काम करते थे। वे जमीनी स्तर से जुड़े नेता थे। मांगे राम समाज सेवा के लिए हमेश तत्पर रहते थे। गर्ग ने दिल्ली की जनता और पार्टी के लिए जो काम किया है वह वर्षों तक याद किया जाता रहेगा।

पीएम मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि मांगे राम गर्ग का दिल्ली से गहरा नाता था और उन्हें शहर के लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा करते थे। उन्होंने दिल्ली में भाजपा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका निधन दुखद है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।मांगे राम का अंतिम दर्शन करने के लिए पार्टी मुख्यालय में नेता और कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like